राजनांदगांव
सिन्हा समाज का परिचय सम्मेलन 26 को
17-Dec-2021 5:36 PM
![सिन्हा समाज का परिचय सम्मेलन 26 को सिन्हा समाज का परिचय सम्मेलन 26 को](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1639742814G_LOGO-001.jpg)
राजनांदगांव, 17 दिसंबर। छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज शहर एवं जिला युवा मंच राजनांदगांव के तत्वाधान में इस वर्ष भी युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोज 26 दिसंबर को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में किया जा रहा है।
शहर मंडल के मंडलेश्वर मोहन सिन्हा, कोषाध्यक्ष योगेश्वर सिन्हा, युवा मंच के जिलाध्यक्ष डागेश्वर सिन्हा, शहर अध्यक्ष हेमेन्द्र सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप सिन्हा, पूर्व सचिव विजय कुमार सिन्हा, उमाशंकर सिन्हा, लुकेश सिन्हा, दीपक सिन्हा, आलोक नायक, दिनेश सिन्हा, महेश सिन्हा, जयदीप सिन्हा, डॉ. अरविंद सिन्हा, कमलेश सिन्हा, रवि सिन्हा, देवेश सिन्हा द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन की पूरी तैयारी की जा रही है
उक्त जानकारी मंडल कोषाध्यक्ष योगेश्वर सिन्हा ने दी।