राजनांदगांव

आईजी ने दूसरे दिन किया रक्षित केंद्र का निरीक्षण
27-Jul-2024 3:31 PM
आईजी ने दूसरे दिन किया रक्षित केंद्र का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 जुलाई।
पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव दीपक झा द्वारा राजनांदगांव का वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन रक्षित केंद्र का निरीक्षण किया। श्री झा ने रक्षित केंद्र के समस्त शाखाओं एमटी शाखा के टूल किट, शस्त्रागार, बीडीएस शाखा एवं वस्त्र भंडार का निरीक्षण किया। इसके अलावा दरबार के जरिये थाना व चौकी में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को थानों में आने वाले पीडि़तों की समस्याओं के उचित निराकरण एवं अच्छे व्यवहार प्रदर्शित करने प्रोत्साहित किया। कार्यालय में प्राप्त थना व चौकी में पदस्थ कर्मचारियों के आवदेनों पर त्वरित निराकरण करने, अनावश्यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना व चौकी प्रभारियों की समीक्षा की गई। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव दीपक कुमार झा ने 26 जुलाई को राजनांदगांव का वार्षिक निरीक्षण कर दूसरे दिन रक्षित केंद्र राजनांदगांव का निरीक्षण किया। जिसमें सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र में निरीक्षण के दौरान लाईन मोहर्रिर शाखा (रोजनामचा), एमटी शाखा के वाहनों व टूल निरीक्षण एवं वाहनों के दस्तावेज, ड्राइवर डायरी चेक किया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। शस्त्रगार के सभी प्रकार के शस्त्रों को चेक किया गया। आम्र्स शाखा के हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही कमीबेसी की जानकारी ली। शास्त्रगर में रखे आधुनिक शास्त्रों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके पश्चात स्टोर शाखा का निरीक्षण किया। जिसमें शासकीय रजिस्टर एवं वस्त्रों को चेंक किया। सभी सामग्रियों के रखरखाव, सही समय पर वितरण हेतु निर्देश दिए। बीडीएस शाखा के बम डीसपोजल उपकरण को चेक किया गया।

तत्पश्चातपुलिस महानिरीक्षक द्वारा मंगल भवन कुरूक्षेत्र रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में दरबार लिया। दरबार में अधिकारी-कर्मचारियों से रूबरू हुए एवं उनकी समस्याओं के निराकरण करने हेतु कार्रवाई का आश्वासन दिया। दरबार में थाना व चौकी में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को थाना में आने वाले पीडि़तों की समस्याओं का उचित निराकरण एवं अच्छा व्यवहार करने प्रोत्साहित किया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी अधिकारी-कर्मचारियों को तीन नवीन कानून के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक बताया गया। उसके बाद पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अनुकंपा नियुक्ति, लंबित पेंशन प्रकरणों, विभागीय भविष्य निधि, जिले में चल रहे निर्माण कार्यों, बजट की स्थिति, न्यायालय संबंधी प्रकरणों, निलंबित अधिकारी-कर्मचारियों तथा उनके अपील, अवकाश निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली तथा थाना व चौकी में पदस्थ कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा अनावश्यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए गए। राजपत्रित अधिकारयों को स्वयं डाइजेस्ट लेखन, विवेचना का पर्यवेक्षण एवं कानून व्यवस्था तथा व्हीआईपी सुरक्षा पर ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थाना व चौकी प्रभारियों को सामाजिक बुराईयों जैसे जुआ-सट्टा, शराब एवं अवैध रूप से संचालित गतिविधियों जैसे अवैध रेत, अवैध हॉटल, बार पर अंकुश लगाने एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति. पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news