राजनांदगांव
![मार्च में होगा खैरागढ़ महोत्सव-दीक्षांत समारोह मार्च में होगा खैरागढ़ महोत्सव-दीक्षांत समारोह](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1639745805.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 17 दिसंबर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में लगभग 3 वर्षों बाद मार्च में खैरागढ़ महोत्सव एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। दीक्षांत समारोह एवं खैरागढ़ महोत्सव को लेकर गुरुवार को कैंपस टू स्थित प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाताओं एवं समस्त विभागअध्यक्षों की महती बैठक आहुत की गई थी।
प्राप्त जानकारी अनुसार 2 मार्च 2022 से 10 मार्च के बीच 16वें दीक्षांत समारोह एवं खैरागढ़ महोत्सव का आयोजन किया जाना प्रस्तावित किया गया।
इसके पूर्व समस्त तैयारियों को लेकर भी विश्वविद्यालय के कुलपति पद्मश्री मोक्षदा चन्द्राकर द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। कोरोना महामारी के चलते बीच में इस प्रकार के आयोजन से नगरवासी वंचित रहे हैं। आगामी वर्ष में खैरागढ़ महोत्सव के चर्चा से नगर वासियों में काफी उत्साह है।