गरियाबंद

पीएम के शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती की चर्चा को प्रोजेक्टर से देखा गया
18-Dec-2021 4:42 PM
पीएम के शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती की चर्चा को प्रोजेक्टर से देखा गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 18 दिसंबर।
राजिम के कृषि उपज मंडी प्रांगण में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती की चर्चा को प्रोजेक्टर के माध्यम से वर्चुअल रूप में देखा गया। जिसे देखने-सुनने राजिम भाजपा किसान मोर्चा एवं भाजपा मंडल के अलावा बड़ी संख्या में किसान बंधु कृषि उपज मंडी में उपस्थित थे।

 श्याम अग्रवाल ने बताया कि शून्य बजट प्राकृतिक खेती, खरीदे गए इनपुट पर किसानों की निर्भरता को कम करने और पारंपरिक क्षेत्र पर भरोसा करके कृषि की लागत को कम करने के लिए एक आशाजनक उपकरण है। इससे मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार होता है। देशी गाय, इसके गोबर और मूत्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भाजपा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विचार कर रहे हैं ताकि किसानों की उत्पादन लागत कम हो और आय बढ़े। इस क्रांतिकारी बदलाव आने से किसानों को फायदा होने वाला है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा एवं पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने कहा कि कम लागत, ज्यादा मुनाफ, यही प्राकृतिक खेती है। आज दुनिया जब ‘बैक टू बेसिक’ की बात करती है तो उसकी जड़ें भारत से जुड़ती दिखाई पड़ती है। कृषि से जुड़े हमारे इस प्राचीन ज्ञान को हमें न सिर्फ फिर से सीखने की जरूरत है, बल्कि उसे आधुनिक समय के हिसाब से तराशने की भी जरूरत है। इस दिशा में नए सिरे से शोध होगा। प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक फ्रेम में ढालना होगा। यह किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उठाएं गई बड़ी कदम है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, रामकुमार साहू, श्याम अग्रवाल, राजू सोनकर,  रेखा सोनकर, चंद्रशेखर साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश यादवजी, कमल सिन्हा,  छाया राही, देवकी साहू, कमलेश साहू, अंजू नायक, सोमप्रकाश साहू, दशरथ यादव, लालाराम साहू, चंद्रशेखर साहू, ज्ञान चंद साहू, रिकेश साहू,  ओमप्रकाश आडिल, सभापति पुष्पा गोस्वामी, विरेन्द साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news