राजनांदगांव
शहर में आज निकलेगी क्रिसमस रैली
19-Dec-2021 4:22 PM
![शहर में आज निकलेगी क्रिसमस रैली शहर में आज निकलेगी क्रिसमस रैली](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1639911168G_LOGO-001.jpg)
राजनांदगांव, 19 दिसंबर। प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर मसीही समुदाय की ओर से इस वर्ष भी 20 दिसंबर को नगर में भव्य क्रिसमस रैली एवं झांकी का आयोजन किया गया है। रैली स्थानीय वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च स्टेशन रोड से संध्या 6.30 बजे प्रारंभ होगी। रैली शहर के मुख्य मार्ग कामठी लाइन, भारत माता चौक, पुराना थाना, दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन में समाप्त होगी।