गरियाबंद

नदियां हमारी संस्कृति में शामिल - चौबे
22-Dec-2021 5:05 PM
नदियां हमारी संस्कृति में शामिल - चौबे

राजिम के त्रिवेणी संगम में नदी उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 22 दिसंबर।
75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव के तहत् महानदी के राजिम तट पर नदी उत्सव का आयोजन  21 से 24 दिसंबर तक किया जा रहा है। पहले दिवस शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्रोच्चार के साथ महानदी की आरती दीप प्रज्वलित और दीपदान किया गया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नदियों को माता के रूप में पूजते हैं। हमारी संस्कृति में नदियों का विशेष महत्व है। आज हम नदी के सरंक्षण के लिए नरवा विकास योजना तैयार किये है। इससे नदियों में एनीकट बनाये जा रहे हैं ताकि सिंचाई क्षमता में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यहां  समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीदी कर रहे हैं। हम किसानों को किसान न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ 9 हजार रुपये उनके खाते में दे रहे हैं। जो किसी राज्य में नही हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि नदियों में जल बारहमासी बहती रहे। राज्य में पानी की कमी नहीं है। इसका उपयोग घर और खेत दोनो में हो। जल को सरंक्षित, सुरक्षित किया जाए। पानी का उपयोग कैसे हो? इस दिशा में हम कार्य कर रहे हैं। नदियों को बचाने विभाग को ध्यान देने की जरूरत है कि रेत का उत्खनन बंद हो। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संगम राजिम राज्य का सबसे पावन धरती है। इसे पावन ही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और विभाग के अधिकारी बैठकर योजना बनाये की महानदी में साल भर जल कैसे सरंक्षित रहे।

राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि राजिम का पौराणिक और धार्मिक महत्व है। आज नदियों का संरक्षण और सफाई जरूरी है। नदियों से बेतरतीब रेत निकाला जा रहा है जिसे रोकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री चौबे ने कई बैराज बनाकर इस अंचल में सिंचाई का पुख्ता इंतजाम किया है।
अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने कहा कि नदी को प्राकृतिक रुप से विकसित करने की जरूरत है। आज सिंचाई की क्षमता में वृद्धि हुई है। उन्होंने महानदी में जमा हुए शील्ड को भी सफाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

ज्ञात है कि नदियों का महत्व, जल संरक्षण एवं नदी स्वच्छता के संबंध में आम नागरिक की सहभागिता विकसित करने के लिए यह चार दिवसीय नदी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के शुभारंभ दिवस पर नदी में दीप प्रज्जवलन एवं आरती कार्यक्रम, जल संबंधी प्रर्दशनी  का आयोजन किया गया। दूसरे दिन स्कूलों में जल की महत्ता पर निबंध प्रतियोगिता, प्रभात फेरी ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं जल स्वच्छता पर चर्चा, क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन परिचय, श्रमदान कर घाट स्वच्छता कार्यक्रम, पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण का कार्य आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जल की महत्ता, संरक्षण एवं स्वच्छता पर कलाजत्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता किया गया। साथ ही निबंध प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर विभाग के सचिव, कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी अविनाश भोई, भावसिंह साहू, रतीराम साहू, पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, पदमा दुबे, विकास तिवारी, चंद्रहास साहू, सोहन देवंागन, राघोबा महाडिक़, कुलेश्वर साहू सहित नगरवासी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news