गरियाबंद

यशवंत को शिक्षा दूत पुरस्कार
22-Dec-2021 6:06 PM
यशवंत को शिक्षा दूत पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 22 दिसंबर। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार 2021 स्कूल शिक्षा विभाग जिला गरियाबंद के अंतर्गत यशवंत कुमार साहू प्रधान पाठक राजिम को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उक्त सम्मान अनुविभागी अधिकारी गरियाबंद की मुख्य अतिथि, जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद जिला शिक्षा मिशन गरियाबंद के आतिथ्य में प्रशस्ति पत्र मिला।

 श्री साहू को सम्मानित होने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक टिकेंद्र यादव, आलोक शर्मा, प्रधान पाठक मुरारी लाल सोनी, शोभाराम साहू, किरण ताम्रकार, सुनीता यादव, श्याम अग्रवाल, राम नारायण मिश्रा, रेखा शुक्ला, किशोर निर्मलकर, आत्माराम साहू, राजिम भक्ति मंदिर के अध्यक्ष डॉ महेंद्र साहू, संकुल समन्वयक सुभाष शर्मा, संतोष साहू सहित विकासखंड के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news