बस्तर

60 बोरा अवैध धान जब्त
22-Dec-2021 8:49 PM
60 बोरा अवैध धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 22 दिसम्बर।
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ग्राम बम्हनी में 60 बोरा अवैध धान जब्त किया।

कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत बस्तर जिले में धान के अवैध बिक्री पर रोकथाम हेतु सुनिश्चित करने हेतु अवैध धान विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अन्तर्गत आज एसडीएम जगदलपुर दिनेश नाग के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जगदलपुर तहसील के राजस्व मण्डल मारकेल के अन्तर्गत बम्हनी में फुलसिंह नायर के घर में दबिश देकर 60 बोरा अवैध धान जब्त की गई। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अवैध धान के जप्ती के उपरांत  फुलसिंह नायर के विरूद्ध मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु मण्डी सचिव को प्रकरण प्रेषित किया गया है। इस दौरान तहसीलदार मधुकर सिरमौर, राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित हल्का पटवारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news