सरगुजा

छेरछेरा पर युवा मोर्चा ने बेरोजगारों के लिए भूपेश से मांगा रोजगार
17-Jan-2022 7:41 PM
छेरछेरा पर युवा मोर्चा ने बेरोजगारों के लिए भूपेश से मांगा रोजगार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,17 जनवरी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के प्रदेशव्यापी आह्वाहन पर जिलाध्यक्ष विकेश साहू के निर्देशानुसार भाजपा मंडल रामानुजगंज में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनोज यादव के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर प्रदेश काँग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से घोषणापत्र की छायाप्रति के साथ छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मांगा।

युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2018 विधानसभा चुनाव से पूर्व घर घर रोजगार हर घर रोजगार और बेरोजगारों को 2500 रुपये महीना भत्ता देने की बात अपने घोषणापत्र के माध्यम से कही थी और सरकार में आने के बाद आज 3 साल हो गए, पर अब तक युवाओं को कोई रोजगार नहीं मिला। इधर, प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार तो नहीं दे पाई पर लोगों से उनके रोजगार को छीनने का प्रयास जरूर किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ये बोलते हैं कि हमने 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने जैसी कोई बात नहीं बोली जो कि बिल्कुल गलत व निंदनीय है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार घोषणापत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ के युवाओं को किये झूठे वादों से छलने का कार्य किया है। उक्त विषयों को लेकर युवा मोर्चा ने कोविड19 को ध्यान में रखते हुवे मास्क व सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए आज लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर युवाओं को ठगने का आरोप लगाया है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीरबल सरुता, पवन कश्यप, अजय यादव, अश्विनी गुप्ता, अशर्फी यादव, विक्रम गुप्ता, उपेंद्र यादव, नंदकिशोर गुप्ता, अमावस सिंह, अरविंद यादव, अमित सिंह, पुष्पेंद्र यादव, जगदीश यादव, विनोद यादव, निखिल सोनी, उमेश नागवंशी, आकाश गोलदार, विशाल मिस्त्री, अशोक यादव, विशाल गुप्ता सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news