रायपुर

युवा मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया समिति गठित
18-Jan-2022 2:26 PM
युवा मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया समिति गठित

खरोरा से विकास बने सदस्य  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खरोरा, 18 जनवरी।
केन्द्र सरकार के प्रयास से डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते देश के लोगों में पिछले कुछ वर्षों से डिजिटल होने की होड़ मची हुई है।  डिजिटल इंडिया से लेकर डिजिटल मीडिया के सोशल साइट्स पर भी लोगों की संख्या दिनों - दिन बढ़ती जा रही है। इन लोगों तक वर्चुअली पहुँचना राजनीतिक दलों के लिए बहुत आसान हो गया है।  देश में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं लोगों तक अपनी बातों को पहुँचने के मामले में भाजपा सबसे आगे नजऱ आती है। अब भाजपा युवा मोर्चा ने भी सोशल मीडिया के लिए प्रद़ेश स्तर पर टीम बनाया है।

युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बेंगलुरु सांसद तेजस्वी सूर्या के निर्देश से प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू द्वारा पिछले दिनों प्रदेश सोशल मीडिया समिति का गठन किया गया, जिसमें रायपुर ग्रामीण जि़ला अंतर्गत खरोरा से विकास ठाकुर को सदस्य बनाया गया।

उक्त नियुक्ति पर विकास ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं के प्रति आभार जताया। वहीं भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा विकास ठाकुर को बधाई दी गई, जिसमें प्रमुख रूप से पुर्व विधायक देवजी भाई पटेल, पूर्व भाजपा जि़ला अध्यक्ष डॉ. गुलाब टिकारिहा, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर, नपं अध्यक्ष अनिल सोनी, वरिष्ट भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, युवा मोर्चा जि़ला अध्यक्ष संचित तिवारी, महामंत्री सुशील जलक्षत्री, फनेन्द्र वर्मा, राजकुमार ठाकुर, पुनाराम वर्मा, बबलू शर्मा, तोरण ठाकुर, अभिषेक वर्मा पचरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आयुष वर्मा, मिथलेश साहू परसदा, दुलेश साहू, डोमार धुरंधर, परस नायक, दिपक धनकर, कपिल नशीने, पुर्णेन्द्र पाध्याय, बृजभूषण नायक, छगन यादव, भुपेंद्र सेन, उमेश वर्मा, लालू पंसारी, सुबोध सेन, सुमीत सेन, संजय सुर्यवंशी, खिलेन्द्र वर्मा, मनीष वर्मा, किशन लाल साहू, गजेन्द्र साहू, रामकुमार निषाद, द्रोण कुमार हनुमंता, राजू वर्मा, लोमश देवांगन, आशुतोष वर्मा, निमेश देवांगन, संजय सेन, सुमीत सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर सारथी, दादू वर्मा, अभिषेक वर्मा, देवेन्द्र साहू, विमल पाल, सौंरभ वर्मा आदि लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news