गरियाबंद

नवागांव सरपंच ने राहुल को गांव आने दिया न्यौता
05-Feb-2022 4:59 PM
नवागांव सरपंच ने राहुल को गांव आने दिया न्यौता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 5 फरवरी।
सांसद राहुल गांधी ने 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों के साथ भोजन किया।  पंगत में राजीव गांधी न्याय योजना, किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर योजना, गोधन न्याय योजना के हितग्राही शामिल थे।

नवागांव (ल) के सरपंच भागवत साहू 3 फरवरी को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कृषि भूमि मजदूर किसान न्याय योजना सहित विकास कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भोजन किया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गांधी को नवागांव (ल) की गोठान योजना की जानकारी दी और उन्हें अपने आगामी राज्य उपस्थिति कार्यक्रम में नवागांव आने के लिए आमंत्रित किया।

ज्ञात हो कि अभनपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाला नवागांव (ल) छत्तीसगढ़ के मॉडल गौठानों में से एक है। इसे राज्य सरकार के नरवा, गरुवा, घुरवा और बारी के अनुसार विकसित किया गया है। इन गौठानों में दिल्ली से सांसदों का एक दल, ऑस्ट्रेलिया की राजदूत, रंग-बिरंगी गौठान पैनल वाली महिला समूह भी पहुंच चुके हंै। इसके अलावा आसपास जिले के जिलाधीश, व विभागीय उच्च अधिकारी यहाँ के विकास को देखने पहुँचते रहते हंै।
सरपंच भागवत साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वास्तव में अब किसान खुश है। प्रदेश की बागडोर छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री के हाथो मे होने से प्रदेश पल-पल विकसित हो रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news