गरियाबंद

घना राम को लोगों ने दी श्रद्धांजलि
09-May-2024 4:06 PM
घना राम को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम,  9 मई। तहसील साहू संघ अभनपुर के अध्यक्ष ब्रह्मानंद साहू के पिता घना राम साहू (से.नि. प्रधान पाठक ) 81 वर्ष का गुरुवार को सुबह आकस्मिक निधन हो गया,  जिसका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पोंड़ में किया गया।

वे गोपाल शंकर साहू,  ब्रह्मानंद साहू, परमानंद साहू, खेमराज साहू, रुद्र नारायण साहू,  डॉ योगिता साहू के पिताजी थे। सरल स्वभाव एवं व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय घनाराम साहू काफी लोकप्रिय प्रधान पाठक के रूप में जाने जाते थे, उन्होंने अपने जीवन काल में सर्वप्रथम बस्तर के देना बैंक में सेवा दी, फिर बाद में वे शिक्षक बने शिक्षक से प्रधान पाठक तक सफर करते हुए ग्राम तोरला के शासकीय स्कूल से सेवानिवृत्ति हुए। उनके निधन पर प्रदेश साहू संघ, तहसील साहू संघ, एवं नगर परिक्षेत्र साहू संघ के पदाधिकारीयो के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,  अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, अशोक बजाज, साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, डॉ महेंद्र साहू, डॉ.रामकुमार, नगर साहू समाज के अध्यक्ष रमेश साहू, मेघनाथ साहू, प्रेमलाल साहू, परदेसी राम साहू, डॉ लीलाराम साहू, छन्नू साहू, सुखराम साहू, फेकनू साहू,  चंपू साहू, रविशंकर साहू, मायाराम साहू, संजय साहू, चारों भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, अनिल अग्रवाल, नारायण यादव, पारसमणी साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news