सरगुजा
अम्बिकापुर, 5 फरवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सीएम ट्रॉफी प्लेग्रुप सीनियर का आयोजन 16 फरवरी से किया जाना है। जिसके लिए सरगुजा क्रिकेट संघ की टीम के खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल 7 फरवरी सोमवार को प्रात: 10 बजे से गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में रखा गया है।जो भी खिलाड़ी चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे उन्हें वैक्सीनेशन दोनों डोज का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।ट्रायल के दौरान कोविड 19 के सभी निर्देश का पालन किया जाएगा।
जिन खिलाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है उनका आधार कार्ड वह जन्म प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है।जिन खिलाडिय़ों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है उन्हें ट्रायल के पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन हेतु विगत 6 वर्ष की मार्कशीट , आधार कार्ड , बर्थ सर्टिफिकेट इन सभी डॉक्यूमेंट की ओरीजनल कॉपी व 2 फोटो लाना अनिवार्य है।रजिस्ट्रेशन हेतु शुल्क 300 रुपए होगा। यह जानकारी सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनीत विशाल जयसवाल ने दी है।