सरगुजा

पुण्यतिथि पर राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव को दी श्रद्धांजलि
10-Feb-2022 8:19 PM
पुण्यतिथि पर राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,10 फरवरी। अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री एवं सरगुजा कांग्रेस की दो बार अध्यक्ष रहीं राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंह देव की पुण्यतिथि पर सरगुजा कांग्रेस परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेसजनों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की माता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंह देव के छायाचित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर शांति की प्रार्थना की गई।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. जेपी श्रीवास्तव ने सरगुजा में सिंचाई के साधन उपलब्ध कराने में  राजमाता की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम संसाधनों के बाद भी उन्होंने दूरदृष्टि से सरगुजा के विकास को नई दिशा दी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्र,सरगुजा प्रभारी फुलकेरिया भगत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,श्रीमती नीता विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, मदन जायसवाल, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, संध्या रवानी शकीला परवीन, संजय विश्वकर्मा, सैय्यद अख्तर, आशीष वर्मा, मुनेश्वर राजवाड़े, कलीम अंसारी, काजू खान, बाबर, सतीश बारी, अजय सिंह, हिमांशु जायसवाल, नीतिश चौरसिया, राजन सिंह, नुजहत फातिमा, शमा परवीन, बाबू सोनी, विकास केसरी, जगन्नाथ कुशवाहा, अविनाश कुमार, नीरज सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news