बलौदा बाजार

उत्कृष्ट कार्य करने वाले चरवाहा व स्व सहायता समूह सम्मानित
18-Feb-2022 3:52 PM
उत्कृष्ट कार्य करने वाले चरवाहा व स्व सहायता समूह सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 18 फरवरी।
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुराजी गांव एवं गोधन न्याय योजना के तहत जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई गौठान मेला आत्मनिर्भरता की पहचान बन गई है। जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण योगदान अदा कर रही है इसके साथ ही गौठान मेले मे स्व सहायता समूह के महिलाएं रोजगार मूलक प्रशिक्षण सहित आंचलिक खेलो का भी लुप्त उठा रहे है।

बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम सरखोर एवं विकासखण्ड पलारी के अंतर्गत ग्राम हरिनभट्टा में गौठान मेले का आयोजन किया गया। ग्राम सरखोर में संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक शकुंतला साहू एवं ग्राम हरिनभट्टा में जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेन्द्र वर्मा ने मेले का शुभांरभ गौ माता को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। मेले में आज महिला स्व सहायता समूहों ने 20 हजार रूपये से अधिक के उत्पाद बेचे है। साथ ही मेले में करीब 7 क्विंटल जैविक खाद का विक्रय किया गया। इन मेलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चरवाहा, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य,किसान, सचिव, रोजगार सहायक, पशुपालन एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

कलेक्टर ग्राम हरिनभट्टा पहुंचकर महिला समूह का बढ़ाया हौसला ग्राम हरिनभट्टा में कलेक्टर डोमन सिंह ने पहुंचकर गौठान मेले का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गौठान मेले के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दिए। महिला स्व सहायता समूह के उत्पादों को देखकर उनकी खुले मन से प्रशंसा की। साथ ही समूहों के सदस्यों मिलकर राज्य शासन की योजनाओं के अनरूप रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में और अधिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया। गौठान मेले में पशुओं का टीकाकरण, गौठानों समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण,आम जनता को कृषि संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, जनपद पंचायत सदस्य कोमल वर्मा, सुनील कुर्रे,  पूर्णिमा महेश्वर, रानी भीष्म एवं गंगोत्री कुर्रे, विभिन्न गावों के सरपंच, सचिव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण व आम जन उपस्थित थे।

गौठान मेले के बारे में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि ग्राम सरखोर में लगभग 19 हजार 500 रूपये एवं ग्राम हरिनभट्टा में 1 हजार रुपए के उत्पाद बेचे गए।
जिसमें महिला स्व सहायता समूह द्वारा बनाए गए साबुन, फिनायल, मसाले, अचार, पापड़, चिप्स, निरमा, मिक्चर एवं अन्य उत्पाद शामिल है। इसके साथ ही वर्मी खाद का भी स्टाल लगाकर विक्रय किया गया। जिसे बड़ी संख्या में आए हुए अतिथि, आम जनता एवं कृषकों के द्वारा खरीदारी की गई।

दोनों गावों में आसपास के गांव के गौठान समिति के सदस्य एवं गौठानों में कार्य करने वाले महिला स्व सहायता समूह के सदस्य सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त 4 किसानों को मक्का बीज, 58 पशुओं का टीकाकरण, 254 दवाई वितरण, बधियाकरण 1 चरवाहा प्रशिक्षण 10, 1 मछुवा समिति को आइस बॉक्स सहित अन्य सामग्री, बैंक द्वारा 5 हितग्राहियों को ऋण सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। गौरतलब है कि जिले में  8 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक चिन्हाकित 31 गौठानो में मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर उप संचालक कृषि सत राम पैकरा उपसंचालक पशु डॉ एस पी सिंह सहित पंचायत, जनपद पंचायत सीईओ सुरेश कंवर, अनिल कुमार सहित कृषि, मत्स्य, उद्यानिकी, पशुधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news