बलौदा बाजार

किसानों का कर्जा माफ करेगी कांग्रेस-सुशील शर्मा
02-May-2024 1:52 PM
किसानों का कर्जा माफ करेगी कांग्रेस-सुशील शर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 2 मई। पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के समर्थन में धुआंधार प्रचार सुबह 07 बजे से ग्राम सुरखी, खपराडीह, सेंदरी, कलमीडीह, परसवानी, धुर्राबांधा, बिजराडीह, कोसमंदा पहुँच कर दोपहर 02 बजे तक कर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि देश में कांग्रेस के समर्थन से इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन)की सरकार बनने पर देश की किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा, महिलाओं को प्रति माह 8500 रूपिया उनके खाते में दिया जायेगा, मनरेगा के सभी मजदूर साथियों को प्रतिदिन की मजदूरी 400 रुपया सहित 150 दिन तक रोजगार दिया जायेगा।

देश के विभिन्न विभागों में खाली लगभग तीस लाख नौकरियों में तत्काल बेरोजगारों की नियुक्ति की जायेगी,शिक्षित महिला बेरोजगारों को नौकरी में 50 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जायेगा साथ ही बड़ती महँगाई पर रोक लगाई जाएगी इसलिये आप सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और मतदाताओं से अपील करता हूँ की आगामी 07 मई को मतदान के दिन मतदान केंद्र में जाकर 03 नंबर पर पंजा छाप का बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनायेंगे।

सुशील शर्मा के गाँव पहुँचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनो ने पूरे जोश खरोश के साथ गगनभेदी नारा लगाते हुये आतिशबाजी कर पुष्प माला से जोरदार स्वागत किया साथ ही सभी ग्रामीणजनों ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को भारी वोटो से जिताने का वादा भी किया।

सुशील शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमर माण्डवी,जोन अध्यक्ष रवि ध्रुव, भूनेश्वर गेंडरे, देवा टंडन, हेमंत वर्मा, कमलेश वर्मा, कन्हैया वर्मा, झाड़ूराम साहू, उमेश साहू, श्रवण कोसले, महेंद्र यादव, प्रमोद वर्मा, महेश साहू, अनिल दिवाकर,धनेश कुमार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news