सरगुजा

हाथियों ने मकानों-फसलों को पहुंचाया नुकसान
20-Feb-2022 7:55 PM
हाथियों ने मकानों-फसलों को पहुंचाया नुकसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 20 फरवरी।
शनिवार की रात पुरानडीह के कोरहट्टीपारा में दो हाथियों ने तीन घरों को तोड़ा, वहीं आंशिक रूप से फसल को भी नुकसान किया। सूचना पर तत्काल मौके पर सरपंच मदन राम एवं वन विभाग की टीम पहुंचीं। घरों को तोड़ते हुए हाथी आगे बढ़ गए।

गौरतलब है कि धमनी वन परिक्षेत्र से दो हाथी रामानुजगंज वनपरीक्षेत्र में पहुंचे। हाथियों के द्वारा जहां मितगई में दो घरों को तोड़ा गया था, वहीं बीती रात वन वाटिका होते हाथी पुरानडीह के कोरहटीपार पारा पहुंचे, जहां उन्होंने बुधन, रामशरण एवं भगमनिया देवी के घर को तोड़ा। पुरानडीह में देर रात हाथी आ जाने से मोहल्लेवासी दहशत में रहे।

सभी घरों में दुबके रहे। जब सब आश्वस्त हो गए कि हाथी आगे बढ़ गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना पर सरपंच मदन राम एवं वन विभाग की टीम पहुंची।

आज सुबह वन की टीम के द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा था। आज शाम 4 बजे के करीब दोनों हाथी पुरानडीह से होते कन्हर नदी पार करके झारखंड की ओर चला गया।

नगर सीमा में पहली बार पहुंचे हाथी
शनिवार को जहां हाथी वन वाटिका के नजदीक दिन भर डटे रहे, वहीं रात में 11 बजे के करीब नगर सीमा वन वाटिका दरवाजा के सामने भी पहुंच गए थे। पहली बार हाथी नगर सीमा तक पहुंचे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news