सरगुजा

अशोक बने भगवा रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष
23-Feb-2022 7:59 PM
अशोक बने भगवा रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 23 फरवरी।
भगवा रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने भटगांव, सूरजपुर निवासी अशोक सिंह को छत्तीसगढ़ भगवा रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। श्री शर्मा ने कहा कि अशोक सिंह अच्छा कार्य करते हुए भगवा रक्षा दल को मजबूती प्रदान करेंगे एवं अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभायेंगे और भगवा रक्षा दल का विस्तार करेंगे।

संगठन को मजबूत करने के लिए यह दायित्व दिया गया है। हमें आशा है कि संगठन की वृद्धि के लिए अनुशासित पदाधिकारी के रूप में आप संघर्षरत रहेंगे और संगठन द्वारा दिए गए आदेशों का पालन निष्ठापूर्वक करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news