कोण्डागांव

डीएवी विद्यालय विश्रामपुरी में नए शिक्षण सत्र का प्रवेशोत्सव व हवन
06-Apr-2022 6:44 PM
डीएवी विद्यालय विश्रामपुरी में नए शिक्षण सत्र का प्रवेशोत्सव व हवन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

केशकाल/विश्रामपुरी, 6 अप्रैल। बड़ेराजपुर ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी के एकमात्र सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में नये शिक्षण सत्र का प्रवेश उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

मंगलवार को विद्यालय परिवार द्वारा सर्वप्रथम छात्र- छात्राओं की सत्यबुद्धि हेतु हवन पूजन किया गया। तत्पश्चात बच्चों को संबोधित करते हुए संस्था की प्राचार्या बी. पद्मावती राव ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्राओं को अपने उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु बेहतर शिक्षा अनिवार्य है।

उन्होंने नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरी लगन और निष्ठा के साथ पढ़ाई कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही विद्यालय के नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को शिक्षक द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षकगण प्रेमलाल साहू, नोबेल साहू, आश्रिता दास, रीना भारद्वाज, मीनेश्वरी पटेल, अक्षय कुमार, दामिनी विश्वकर्मा, मोनिका जैन, खुश्बू पात्रा, ओम शंकर, वर्षा साहू, स्थानीय पालकगण भी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news