बस्तर

भाजपा ने मनाया 42वां स्थापना दिवस, विविध कार्यक्रम
06-Apr-2022 10:01 PM
भाजपा ने मनाया 42वां स्थापना दिवस, विविध कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 42वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। जिले के सभी 11 मण्डलों में स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। भाजपा जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी भी निकाली।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर राष्ट्रसेवा व जनसेवा का संकल्प लिया। जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुना।

इस मौके पर पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी़ राजनीतिक पार्टी है। भाजपा का दो सांसदों से शुरू हुआ सफर आज कार्यकर्ताओं के समर्पण व वरिष्ठों के कुशल मार्गदर्शन से केन्द्र में पूर्ण बहुमत के साथ शासन में है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को सुरक्षित व निरंतर आगे बढाऩे का कार्य हो रहा है। बडा़ दायित्व बडी़ जवाबदारियाँ लेकर आता है।  प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित व जनसेवा के लिये संकल्पित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ताड़मेटला की घटना में शहीद जवानों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री आर्येन्द्र आर्य ने किया।

 इस मौके पर विद्याशरण तिवारी,कमलचंद भंजदेव, योगेन्द्र पाण्डे,श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह,राजेन्द्र बाजपेयी, शैलेन्द्र भदौरिया, आशुतोष पॉल, अविनाश आचार्य, विक्रम सिंह यादव, संतोष त्रिपाठी, दिगंबर राव, मोतीराम बघेल, खेमसिंह देवांगन, निर्मल पाणिग्रही, केके द्विवेदी, जयराम नाग, राजेश देवांगन, बी जयराम, राजेश दास, अविनाश तिवारी, कमल पटवा, शशिनाथ पाठक, आशु आचार्य, बबलू दुबे, दयावती देवांगन, किरण सेन, कृष्णा राय, अलका सेंगर, फुलेश्वरी करई, नीलम यादव, त्रिवेणी रंधारी, ममता पोटाई, कुसुम परिहार, गीता नाग, योगेश शुक्ला, सूरज मिश्रा, श्रीपाल जैन, नवीन ठाकुर, आलोक अवस्थी आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news