कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 14 अप्रैल। गुरूवार को महावीर जयंती पर जैन समाज के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। राम मंदिर सेवा समिति के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। और शोभायात्रा में उपस्थित पदयात्रियों को लस्सी, छाछ और जूस वितरण किया गया।
इस अवसर पर राम मंदिर सेवा समिति के सरंक्षक विक्रम राठौर, अध्यक्ष दीपक दीवान, सचिव कमलेश मोदी, गीतेश गांधी, अनीश गुप्ता और हिमांशु दीवान इस शुभ अवसर पर मौजूद रहे।
जैन समाज के द्वारा आज प्रात: प्रभात फेरी के बाद नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। शोभा यात्रा के बाद युवको ने रायपुर नाका से जगदलपुर नाका तक बाइक रैली निकाली।
कोण्डागांव के विधायक मोहन मरकाम ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शोभायात्रा में सम्मिलित बच्चों व बड़ों को ठंडा पेय पदार्थ वितरित किया। रैली नगर भ्रमण पश्चात ओसवाल समाज भवन में समापन हुई।