कोण्डागांव

आवेश विरानी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष
15-Apr-2022 9:11 PM
 आवेश विरानी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

कोण्डागांव, 15 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला की अनुमति से मो. आवेश विरानी को व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के पद पर  नियुक्त किया गया है।

छ.ग. प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने पर आशा व्यक्त किया है कि मो. आवेश विरानी को आप कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतो व नीतियों पर चलते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनायेगें। इसके साथ ही प्रदेश के व्यापारी भाईयों के प्रति सदैव संघर्षरत रहेंगें। समय-समय पर अपने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी मुझे व यह आदेश तत्काल देते रहने कहा है। इस अवसर में केशकाल विधानसभा, कोण्डागांव विधानसभा, नारायणपुर विधानसभा के व्यापारियों ने वरिष्ठ कांग्रेसियों ने मो. आवेश विरानी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news