कोण्डागांव

किसानों को जैविक खेती के लिए किया प्रेरित
16-Apr-2022 10:24 PM
किसानों को जैविक खेती के लिए किया प्रेरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 16 अप्रैल।
डिप्टी जनरल मैनेजर प्रशांत कर, एरिया सेल्स मैनेजर गिरीश साहू, सेल्स मैनेजर विनय जंघेल, मार्केटिंग डेवलपमेंट पवन महावीर, व कोण्डागांव जिले के ग्राम कनेरा के किसानों के खेतों में जाकर जैविक खेती अपनाने की जानकारी दी। इसके साथ ही किसानों को प्रेरित करते हुए इससे होने वाले फायदे और कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी।
 
ग्राम कनेरा के किसान निलचंद पटेल व जयपाल पटेल ने बताया कि इन्ही दो वर्षों में सब्जी की उत्पादन फूलगोभी, टमाटर, पत्तागोभी व अन्य सब्जियों के जैविक खेती से अच्छी उत्पादन हुई, जिससे अच्छी आमदनी हुई। इसे देखकर ग्राम के अन्य दस बारह किसान भी जैविक खेती की ओर अग्रसर हुए।

एरिया सेल्स मैनेजर गिरीश साहू ने कनेरा के किसानों को सब्जी जैविक खेती के फायदे गिनाए। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को बताया कि निरंतर अधिक मात्रा में रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग करने से मिट्टी की उत्पादन क्षमता कम हो जा रही है। जिससे फसलों और मिट्टी की गुणवत्ता पर भी विषैला दुष्प्रभाव बढ़ता जा रहा है। जैविक खेती से मिट्टी में लाभदायक जीवाणु की संख्या और मिट्टी की उत्पादन क्षमता बढ़ती जा रही है इसके साथ ही फसल की गुणवत्ता भी बढ़ती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news