कोण्डागांव

भाजपा का केशकाल विस स्तरीय सम्मेलन
17-Apr-2022 8:51 PM
भाजपा का केशकाल विस स्तरीय सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 17 अप्रैल।
केशकाल के भाजपा कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन शिशु मंदिर केशकाल में रविवार को किया गया। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं से चर्चा एवं संगठनात्मक विश्लेषण किया गया। बैठक में केशकाल विधानसभा अंतर्गत आने वाले 5 मण्डल से कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के विस्तार एवं एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया, जिसको लेकर आने वाले समय में क्रियान्वयन करेगा ।

बैठक में अभी से 2023 चुनाव की कार्ययोजना पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई । जिसके तहत स्थानीय मुद्दे, राज्य की वर्तमान सरकार की नाकामियों एवं सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने और आगे की लड़ाई लडऩे की बात कही गई है। प्रदेश स्तर से पार्टी संगठन का जो दिशा निर्देश और कार्य योजना आयेगी, उनका परिपालन शक्ति केंद्र से बूथ स्तर पर किये जाने की बात कही गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, पूर्व जिला जिला अध्यक्ष राजेंद्र नेताम, संतोष कटारिया, प्रवीर सिंह बदेशा, जिला महामंत्री तरुण साना, आकाश मेहता, भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता नेताम किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजोरी नेताम, नवल मरकाम मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी भाजपा मंडल फरसगांव, भाजपा मंडल केशकाल, भाजपा मंडल विश्रामपुरी, भाजपा मंडल बड़ेडोंगर, भाजपा मंडल धनोरा के प्रमुख कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news