कोण्डागांव

4 साल में एक बार होती है पेन जातरा मेला, दीगर राज्यों से भी आंगा पेन को किया आमंत्रित
17-Apr-2022 8:52 PM
4 साल में एक बार होती है पेन जातरा मेला, दीगर राज्यों से भी आंगा पेन को किया आमंत्रित

देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 17 अप्रैल।
उत्तर बस्तर कांकेर के सेमरगांव में वल्लेकनार्र लिंगो पेनकड़ा सेवा प्रबंधन समिति की ओर से प्रत्येक 4 वर्ष के अंतराल में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय पेनजात्रा का शनिवार को समापन हुआ। इस मेले में आसपास के क्षेत्र के लाखों श्रद्धालुओं के साथ साथ अलग-अलग राज्यों और विदेशी सैलानियों ने भी शामिल होकर बस्तर की परंपराओं और रीति रिवाजों का दर्शन किया, वहीं केशकाल जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र नेताम एवं क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों ने मेले में आये श्रद्धालुओं के लिए हजारों लीटर मडिय़ा पेज एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने बताया कि ग्राम सेमरगांव में हजारों वर्षों से होने वाले इस पेन कर्रसाड़ में दुनिया के सर्वाधिक तादात में आंगा पेन विराजमान होते हैं, यही वजह है कि यहां विदेशी सैलानी भी आते हैं। इस अद्भुत पेन जातरा में आदिवासी समुदाय के अतिरिक्त 33 समुदायों के महाराष्ट्र, आंध्र, ओडिशा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी आंगा पेन आमंत्रित किये जाते हंै।
 
इसी तारतम्य में हमने भी सभी श्रद्धालुओं के लिए बस्तर के पारंपरिक पेय मडिय़ा पेज की व्यवस्था रखी थी। जिसमें लाखों की संख्या में आये श्रद्धालुओं को हमने मडिय़ा पेज पिलाया।  साथ ही सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान अनिल उसेंडी, संतेर कोरचा, रोहित नाग, घसियाराम सेठिया, पीताम्बर नाग, सुनील कोर्राम, विकास नेताम, राकेश कुंजाम, राजेश मण्डावी आदि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news