सरगुजा

अंतरराष्ट्रीय कलाकार जाह्नवी बेहरा का सांस्कृतिक कार्यक्रम आज
29-Apr-2022 8:19 PM
अंतरराष्ट्रीय कलाकार जाह्नवी बेहरा का सांस्कृतिक कार्यक्रम आज

अम्बिकापुर,29 अप्रैल। कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय कलाकार जाह्नवी बेहरा का सांस्कृतिक कार्यक्रम 30 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। स्थानीय राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में अपरान्ह 2:15 बजे एवं सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में शाम 6:15 बजे से ओडिसी नृत्य होगा।

 जान्ह्वी बेहरा ने भारत की सबसे प्राचीन शास्त्रीय नृत्य ओडिसी को अपने जुनून में शामिल कर उसे आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। ओडिसा नृत्य अकादमी भुवनेश्वर के प्रदर्शनों की सूची में श्रेष्ठ स्थान बनाया। उन्होंने ओडिसी नृत्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्हें संगीत नाटक अकादमी दिल्ली द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news