बस्तर

10 दिन में 10 घंटे बूथ में बिताएंगे भाजपा कार्यकर्ता
29-Apr-2022 9:58 PM
10 दिन में 10 घंटे बूथ में बिताएंगे भाजपा कार्यकर्ता

  लता उसेंडी ने दिया एकजुट रहने का मंत्र  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 29 अप्रैल।
आज भाजपा जिला कार्यालय में कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण शिविर में जगदलपुर मंडल एवं नगरनार मंडल एवं तोकापाल मंडल के शक्ति केंद्रों के लिए अलग-अलग विस्तारक तय किए गए हैं जो आगामी 5 मई से 20 मई तक शक्ति केंद्रों में डेरा डालकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे।

प्रशिक्षण प्रभारी लता उसेंडी ने कहा- स्वर्गीय  कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर कार्य विस्तार योजना संगठन ने तैयार की है. विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक बूथ मजबूत हो, जहां से  भाजपा की जीत का रास्ता सुनिश्चित हो। इस दिशा में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को  सक्रियता से अपनी महती भूमिका निभानी है। जगदलपुर के 15 एवं नगरनार के 11 शक्ति केंद्र मे विस्तारक तय किए गए हैं, जो कार्ययोजना के अनुरूप भाजपा के लिए 10 दिन 10 घंटे अपना पूरा समय देंगे। मतदान केंद्र वार बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, सामाजिक समीकरण,जन चौपाल, युवाओं से बातचीत,महिलाओं की समस्याओं की जानकारी, घर-घर दस्तक आदि कार्य संपन्न करेंगे।

साथ हीं कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने का मंत्र भी देंगे। सुश्री उसेंडी ने कहा कार्य विस्तार योजना को सभी कार्यकर्ता गंभीरता से लेंगे आगामी चुनाव के लिए अब अधिक समय शेष नहीं है।

 प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को विस्तारक का दायित्व मिला है वह अपने कार्यों को मनोयोग से करें।

तोकापाल प्रशिक्षण प्रभारी नवीन विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा एवं आभार महामंत्री आर्यद्र सिंह आर्य ने किया।

प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से लछु राम कश्यप,बैदू राम कश्यप, राजाराम तोड़ेम, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, नरसिंह राव,सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, आलोक अवस्थी, योगेंद्र कौशिक,मनोहर दत्त तिवारी,राकेश तिवारी,आशुतोष पाल, चंद्रकांत जोशी,नारायण ठाकुर, बाबुल नाग, बुधराम करतम,विनायक गोयल, रैतू राम, शशि नाथ पाठक,उमेश वानखेडे, राजपाल कशेर, रोशन झा, रंजीत पांडे, निर्मल प्रसाद पानीग्राही, अनिल सेठिया, नरेंद्र पानीग्राही, मोतीराम बघेल, राजकुमार सिंह, योगेश सिंह ठाकुर, मनोज पटेल, आनंद झा, योगेश शुक्ला, अभय कुमार दीक्षित, राजेश दास, संतोष बाजपाई, दिगंबर राव, नागेश्वर राव, धनराज नायडू, दयाराम बघेल, घनश्याम, रघुराज सेठीया, राधेश्याम पंन्द्रे, घनश्याम बघेल, अमरनाथ झा, गजेंद्र प्रताप सिंह, राजीव राय, दीपक तिवारी, मोहन सेठिया, सुरेश कश्यप, सूरज केसरवानी, प्रेम सेठिया, अतुल सिम्हा, रूपेश जैन, सूर्य भूषण सिंह, भुनेश्वर ध्रुव, परेश कुमार ताती, रितेश सोनी, लोकेश राव, आशुतोष बाजपाई, ओमप्रकाश सिंह, शिरीष मिश्रा, राज पांडे, ऋषभ राव, सूरज मिश्रा, गोपीनाथ गौतम, सुरेश ठाकुर, मोतीराम बघेल, दंतेश्वर राव,गणेश नागवंशी, फुल सिंह नायक, सुनील नायक, जुगल किशोर, कीर्ति पाढ़ी गुरु नारायण, विकास सिरदार, जयंत जोशी, आशीष ठाकुर, संजय चंद्राकर,चिंगड़ू राम, रूपेश, पुनीत राम साहू, शिवमोहन, तपन राय, शशि नाग़,त्रिवेणी गंधारी, ममता पोटाई, नीलम यादव,ललिता यादव, रानी यादव, बुधराम कश्यप, मालती मंडावी, लचीन यादव, संतोष ठाकुर, देवी राम बेंजाम,फूल सिंह सेठीया,रितेश जोशी,आशु आचार्य सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news