सरगुजा

2023 के चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान
30-Apr-2022 9:28 PM
2023 के चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान

विधानसभा भटगांव में भाजपा शक्ति केंद्र प्रशिक्षण

भटगांव, 30 अप्रैल। भाजपा द्वारा कार्य विस्तार योजना के तहत स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी के अवसर पर शक्ति केन्द्र कार्य विस्तारक योजना के तहत भटगांव विधान सभा का प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में सरगुजा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, सह वक्ता मनोज शर्मा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपका, पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व विधायक भटगांव रजनी रविशंकर त्रिपाठी, भाजपा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गोयल, वरिष्ठ नेता बनारसी लाल जायसवाल, रामु गोस्वामी, अनूप सिन्हा, सत्यनारायण सिंह, शिव प्रसाद सिंह, लवकेश पेंकरा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रेणुका सिंह ने विस्तार से कार्यकर्ता और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी जनों को कुशाभाऊ ठाकरे जी और संगठन में उनके योगदान को बताया और 2023 के चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने और शक्ति केंद्र एवं बूथ मजबूत करने के लिए सजगता से कार्य करने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल ने विस्तार से वृत्त लेते हुए कार्य विस्तार के लिए शक्ति केन्द्र को मजबूत बनाने के लिए संतुलित एवं जातीय समीकरण के आधार पर टीम बनाकर बूथ को मजबूत करने का आह्वान सभी मण्डल अध्यक्षों से किया।

कार्यक्रम को सह वक्ता मनोज शर्मा और साईबर विस्तारक सूरज सेठी ने भी संबोधित किया। समापन भाषण पूर्व गृहमंत्री राम सेवक पैकरा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री भाजपा एवं विधान सभा प्रशिक्षण प्रभारी अशोक सिंह ने और आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news