सरगुजा

पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, विरोध में प्रदर्शन, फूंका पुतला
30-Apr-2022 9:30 PM
पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, विरोध में प्रदर्शन, फूंका पुतला

एनएसयूआई ने कहा महंगाई पर भी बुलडोजर चलाए

अंबिकापुर,30 अप्रैल। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में एनएसयूआई ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

एनएसयूआई उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल के नेतृत्व में शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। एनएसयूआई ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा सरकार लोगों के घरों पर बुलडोजर चला रहे हैं, उसी प्रकार हम सब की मांग है कि महंगाई पर भी जल्द से जल्द बुलडोजर चलाएं और आम जनता को इस महंगाई से राहत दिलाएं।

प्रदर्शन के दौरान राहुल सोनी, आफताब अंसारी, आदित्य त्रिपाठी, अनिकेत, अंकुर, नितेश,सुरेंद्र, अभिषेक, सालीक, आशुतोष, मनीष, साहिल, यासिर, मिथुन आर्यमान, अमन, प्रिंस, राजा यशवंत, अनुग्रह फरहान, अतुल, कोमेल, नानू एवं काफी संख्या में युवा मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news