महासमुन्द

युकां का आनलाइन मतदान जारी: जिलाध्यक्ष के लिए अमन-जसमीत समेत 16 दावेदार मैदान में
13-May-2022 3:07 PM
युकां का आनलाइन मतदान जारी: जिलाध्यक्ष के लिए अमन-जसमीत समेत 16 दावेदार मैदान में

प्रदेश महासचिव के दौड़ में पूर्व युकां पदाधिकारी व पार्षद निखिलकान्त साहू भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 मई।
युवक कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए इस बार मतदान ऑनलाइन चल रहा है। इसके लिए एक पोर्टल बनाया गया है। जिसमें मतदान करने के लिए लिंक दिया गया है। इसमें प्रत्याशियों द्वारा बनाए गए नए सदस्य मतदान करेंगे। सदस्य सभी पदों पर बारी-बारी से युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित जिलाध्यक्षों का चुनाव करेंगे। कल गुरूवार से इसका आगाज हो गया है। चुनाव की यह प्रक्रिया 12 जून तक जारी रहेगी। मैदान में आए प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए पुरजोर मेहनत कर रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले यह चुनाव बैलेट के माध्यम से होता था।

महासमुंद जिले से जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष अमन चंद्राकर ने इस बार फि र दावेदारी की है। वहीं युकां महामंत्री जसमीत सिंह बादल मक्कड़ के अलावा कुल 16 तथा प्रदेश महासचिव के लिए पूर्व युकां पदाधिकारी व पार्षद निखिलकान्त साहू भी मैदान में हैं। इसी तरह महासमुंद विधानसभा अध्यक्ष के लिए 6, खल्लारी से 19, बसना से 9 और सरायपाली से 3 भाग्य आजमा रहेे हैं।

जानकारी के अनुसार चुनाव कल गुरूवार से ऑनलाइन मोड पर चुनाव शुरू हो गया है। प्रदेश स्तर पर जारी लिंक में सदस्य बनाए गए हैं। जिसमें बनाए गए सदस्य 12 जून तक मतदान करेंगे। कल गुरूवार सुबह 8 बजे से मतदान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आगामी 20 जून तक प्रदेश सहित जिले में युवाओं द्वारा चुनी हुई नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। युकां चुनाव को आगामी 2024 में होने वाले विधानसभा, लोकसभा, निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ऑनलाइन हो रहा चुनाव एक माह तक
जानकारी के मुताबिक जिलाध्यक्ष प्रत्याशी जसमीत सिंह बादल मक्कड़ पिछले एक महीने से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। गुरूवार से शहरी क्षेत्रों से नए सदस्य बनाने के साथ वोटिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिलेभर से उन्हें बेहतर प्रतिसाद मिलने की बात कही जा रही है। जबकि वर्तमान जिलाध्यक्ष अमन चंद्राकर का कहना है कि उनके पिछले कार्य के आधार पर युवा उन्हें एक बार फिर से जीत दिलाएंगे। कार्यकर्ताओं के साथ नए युवा सदस्यों पर पूरा भरोसा है। इस तरह मैदान में युकां जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान अध्यक्ष अमन चंद्राकर,  जसमीत सिंह बादल मक्कड़, जितेन्द्र सिन्हा, मयंक जायसवाल, उमर हुसैन, लौकिक चंद्राकर, राकेश अग्रवाल, जुगल किशोर पटेल, संजीव नायक आदि मैदान में हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news