रायपुर

बघेल और टीएस को ढूंढ रहे हैं छले गए अनियमित कर्मचारी- ठोकने
17-May-2022 8:43 PM
बघेल और टीएस को ढूंढ रहे हैं छले गए अनियमित कर्मचारी- ठोकने

रायपुर, 17 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने संविदा कर्मचारियों द्वारा खाली थाली के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस द्वारा छले गए अनियमित कर्मचारी भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस जनघोषणा समिति के कर्ताधर्ता रहे सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की हैसियत से बघेल ने राहुल गांधी के साथ बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाकर अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था, जो अन्य तमाम वादों की तरह झांसा निकला। सिंहदेव का इतना कह देना ही काफी नहीं है कि वादे पूरे नहीं किये तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। बल्कि जब उन्होंने जनता के हर वर्ग से वादे किए थे तो उन्हें पूरा कराने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news