सरगुजा

प्रशिक्षण के तीसरे दिन श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण सहित अन्य छायाचित्रों की प्रदर्शनी
18-May-2022 9:37 PM
प्रशिक्षण के तीसरे दिन श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण सहित अन्य छायाचित्रों की प्रदर्शनी

अम्बिकापुर,18 मई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षण के तीसरे दिन क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल, वर्गाधिकारी राजीव नंदे, वर्ग कारवाह गणपति रॉयल के द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

इस प्रदर्शनी में अयोध्या में निर्माण हो रहे प्रभु श्रीरामचन्द्र के भव्य मंदिर निर्माण की छायाचित्र, श्री राम वनपथ गमन मार्ग, भारत भूमि की छाया चित्र, अमर सेनानियों की वीर गाथा, रामायण, महाभारत व महापुरुषों की जीवनी की किताबें, भारत का संविधान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूज्य डॉ. हेडगेवार, पूज्य गुरुजी, पूज्य मधुकर दत्तात्रेय देवरस, शहीद वीरनारायण सिंह, कार्तिक उरांव, क्रांतिकारी वीर गुंडाधर, संथाल विद्रोह के प्रणेता अंग्रेजों के विरुद्ध संग्राम करने वाले सिंधु मुर्मू व कान्हू मुर्मू, भगवान बिरसा मुंडा, वीर जतरा टाना भगत, वीर बुधु भगत, शराबबंदी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली व पद्मश्री से सम्मानित माता राजमोहिनी देवी, बालासाहेब देशपाण्डे, रामेश्वर गहिरा गुरु जी के साथ साथ कई स्वतंत्रता सेनानियों की छाया चित्र व जीवनी के साथ भारत देश में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध 1948, संयुक्त राष्ट्र संघ शांति- सेना कांगो युद्ध 1961, भारत -चीन युद्ध 1962,भारत-पाक युद्ध 1965,भारत -पाक  युद्ध 1971, संयुक्त राष्ट्रीय संघ शांति सेना श्रीलंका एवं सियाचिन युद्ध 1987, भारत पाकिस्तान युद्ध 1999 में वीरगति को प्राप्त हुए परमवीर चक्र विजेता  की छाया चित्र के साथ साथ शून्य से शिखर और मुश्किलों से मंजिलों पर पहुंचे, अपने लोकल जमीन से विश्व पटल पर छा जाने वाले उद्योगपतियों की जीवनी व बीहड़ पथों पर चल इतिहास गढऩे वाले प्रबंधन की जीवनी भी इस प्रदर्शनी में लगाया गया है, जिससे प्रथम वर्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवकों का मार्ग प्रशस्त हो सके और आगंतुक अतिथि भी प्रेरणा ले सकें।

इस उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र प्रांत विभाग जिला व शहर के स्वयंसेवकों के साथ साथ अतिथि भी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news