महासमुन्द
महासमुंद, 19 मई। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा जिला एथलेटिक्स संघ तथा जिला कबड्डी संघ के सहयोग से जिला स्तरीय चयन ट्रायल वन विद्यालय महासमुंद के खेल मैदान में जिले के 13 से 17 वर्ष के खिलाडिय़ों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इसके अलावा मोटर एबिलिटी टेस्ट में खिलाडियों का वजन, उॅचाई, 30 मीटर दौड़, फलाईंग स्टार्ट, वर्टिकल जंप, 6 गुणा 10 मीटर शटल रन, बॉल थ्रो टेस्टए 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। साथ ही खेल कौशल परीक्षण लिया गया। जिसमें एथलेटिक्स में 06 बालक एवं 06 बालिका तथा कबड्डी में 13 बालिका खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।
चयनित खिलाडियों को नि:शुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्र्लेइंग किट, दुघर्टना बीमा आदि सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन आगामी 25 से 27 मई तक कोटा स्टेडियम रायपुर में किया जाएगा। जिसमें जिले के चयनित खिलाडी़ शामिल होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र, बहतराई, बिलासपुर में एथलेटिक्स बालक एवं बालिका एवं कबड्डी बालिका खिलाडियों के लिए खेल अकादमी आवासीय आरंभ की जाएगी। चयन समिति में अपर कलेक्टर ओपी कोसरिया, जिला शिक्षा अधिकारी एस.चंद्रसेन, खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे, जिला कबड्डी संघ रमाकान्त ध्रुव, जिला एथलेटिक्स संघ चारुलता गजपाल, व्यायाम शिक्षक गणेश राम कोसरे, सुनील भोई उपस्थित थे।