महासमुन्द

मिशन 90 डेज महाअभियान के 50 दिन पूरे
20-May-2022 3:47 PM
मिशन 90 डेज महाअभियान के 50 दिन पूरे

युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे नन्हें पौधों को हर रोज दे रहे पानी

महासमुंद, 20 मई। महासमुंद निवासियों की एक टीम इन दिनों नन्हें पौधों को भीषण गर्मी में पानी देकर जीवित रखने का काम कर रही है। इसे एक महाअभियान बनाकर पूरे 90 दिनों तक जारी रखने की मुहिम का कल पचासवां दिन पूरा हुआ।
यह टीम समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का मूल उद्देश्य बनाकर वृक्षारोपण कर और रोपित पौधों को सुरक्षित बड़ा होने तक उनको गर्मियों में पानी देकर, पौधों में बाड़ लगाकर आस पास की सफाई भी कर रहे हैं। इसमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी जुड़े हुए हैं। यह काम पिछले तीन सालों से जारी है। इस अभियान का संचालन हमर भुइंया संस्था के नूरेन चंद्राकर के नेतृत्व में हो रहा है। इस साल यह अभियान एक अप्रैल 2022 से शुरू है और 30 जून 2022 तक चलने वाला है। कल इसका 50 दिन पूरा कर चुका है और कहा जा रहा है कि यह टीम अपना बाकी का आधा पड़ाव भी सफलतापूर्वक पार कर लेगा।

इस अभियान को सुधाकर बोदले महिला एवं बाल विकास अधिकारी महासमुंद का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। साथ ही महासमुंद जिले की संस्था महावीर फाउंडेशन से रविन्द्र जैन,परिवर्तन संस्था से सुनील साहू, द एन्जॉय ग्रुप से योशी चंद्राकर, दो कदम प्रकृति की ओर से डा. सुमीत साहू, मंदिर संरक्षण समिति से हितेश निर्मलकर, तालाब संरक्षण समिति से खुमान चंद्राकर, ग्रीन आर्मी से हेमेन्द्र चंद्राकर, संवेदना ग्रुप से जितेंद्र चंद्राकर, मिनी स्टेडियम क्लब से रोशन जोशी, पर्यावरण संरक्षण समिति ग्राम खैरा से जीवन कोसरे, पर्यावरण संरक्षक शिक्षक ओम प्रकाश चंद्राकर, दिनेश सोनी, आशियाना विद्याश्रम से भारती साहू इस महाअभियान को पूर्ण करने हेतु संकल्पित हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news