सरगुजा

पंचायत मंत्री आज सरगुजा में, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
20-May-2022 7:47 PM
पंचायत मंत्री आज सरगुजा में, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 20 मई।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव 21 मई को प्रात: 9 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अम्बिकापुर के ग्राम सपना प्रात: 10:10  बजे पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्री सिंहदेव दोपहर 12:30 बजे सपना से पी.जी. कॉजेल ग्राउंड अम्बिकापुर पहुंच कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान लखनपुर विकासखंड के ग्राम सिरकोतगा में पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सिरकोतगा से अपराह्न 4:30 बजे हेलीकाप्टर से ग्राम निम्हा पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री सिंहदेव 22 मई को पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर से प्रात: 10:30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा उदयपुर विकासखंड के ग्राम मुडग़ांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे ग्राम मुडग़ांव में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 12:30 बजे इसी विकासखंड के ग्राम कुदरबसवार पहुंचेंगे। कुदरबसवार से प्रस्थान कर अपराह्न 3 बजे ग्राम ललाति में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात अपराह्न 4:30 बजे देवटिकरा पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री सिंहदेव देवटिकरा से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर संध्या 6 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर पहुंचेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news