रायपुर

साईंस सेंटर 29 से पुनः खुलेगा
24-May-2022 8:07 PM
साईंस सेंटर 29 से पुनः खुलेगा

    मंगलवार से रविवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा                                                                    

ग्रीष्मकालीन अवकाश में विभिन्न विषयों पर समर कैम्प आयोजन की योजना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रीजनल साईंस सेंटर प्रदेश का एकमात्र विज्ञान प्रादर्शों के प्रदर्शनी का केन्द्र है, जहां राज्य के आमजन, शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी, वैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषज्ञों के लिए विज्ञान के विभिन्न प्रादर्श इस प्रकार से स्थापित किए गए हैं, जो खेल-खेल में विज्ञान को सिखाने और इसके प्रति रूचि विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। शासन की मंशानुरूप विज्ञान केन्द्र आमजन मानस, शिक्षा, शोधार्थी, विद्यार्थी हेतु रविवार 29 मई से पुनः अवलोकन के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। यह विज्ञान केन्द्र मंगलवार से रविवार प्रातः 10 बजे से आरंभ होकर शाम 5.30 बजे तक अवलोकन हेतु खुला रहेगा। सोमवार साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बंद रहेगा।

लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित विज्ञान केन्द्र में 3 अति आकर्षक-रोचक और मनोरंजन पूर्ण गैलेरी हैं। प्रथम गैलेरी में लगे प्रादर्श छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख खनिज सम्पदा, वन एवं पर्यावरण, जैव विविधता एवं औद्योगिक क्रांति से संबंधित है। दूसरी गैलेरी मापन दीर्घा है, जिसमें मापन के विभिन्न सिद्धांत, पुरातन मापन पद्धति से लेकर आधुनिक मापन विधि और साथ कुछ ऐसी भी चीजे हैं, जिनका मापन नहीं हो सकता है के बारे में विस्तृत रूप से दर्शायी गई है। तीसरी गैलेरी मनोरंजन विज्ञान दीर्घा के नाम से जानी जाती है, इसे भौतिक विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर तैयार किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news