महासमुन्द

आत्मदाह की अनुमति मांग रहे नपा के 4 कर्मचारी
25-Jun-2022 3:39 PM
आत्मदाह की अनुमति मांग रहे नपा के 4 कर्मचारी

महासमुंद, 25 जून। महासमुंद नगर पालिका के सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पिछले आठ सालों से ग्रेच्युटी की राशि नहीं मिली है। ये कर्मचारी पिछले कई साल से परेशान हैं। इन्होंने अपनी परेशानियों को लेकर कलेक्टर जन चौपाल के माध्यम से शिकायत की थी। शिकायत के बाद भी निराकरण नहीं होने के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कलेक्टर से आत्मदाह की अनुमति मांगी है। परेशान सेवानिवृत्त कर्मचारियों में जगदीशराम, छोटे लाल शर्मा, कमला बाई, अंजू नासरे शामिल हैं। वे नगर पालिका परिषद के कार्यभारित माली, श्रमिक में सेवा प्रदान करते आ रहे थे। उन्होंने कहा है कि अब वे कलेक्टोरेट परिसर में आत्मदाह करने विवश हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news