रायपुर

आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालयों में 73 अभ्यार्थियों की नियुक्ति
25-Jun-2022 7:20 PM
आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालयों में 73 अभ्यार्थियों की नियुक्ति

रायपुर, 25 जून। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों के लिए 73 चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। प्रावीण्य सूची एवं चयन सूची जिले की वेबसाईट 222.ह्म्ड्डद्बश्चह्वह्म्.द्दश1.द्बठ्ठ  पर अवलोकन की जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों का मानदेय जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डी.एम.एफ.) से देय होगा। 

जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय माना कैम्प, रायपुर में 9 पदों, बिन्नी बाई सोनकर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाठागांव में 1 पद, पंडित आर. डी.तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर  में 23 पदों, शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर में 23 पदों तथा बी.पी.पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यग उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर में 23 पदों सहित कुल 73 पदों हेतु प्रावीण्यता के आधार पर चयनित अभ्यर्मियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया हैं।

उन्होंने बताया कि नियुक्ति आदेश रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से चयनित अभ्यर्थीयो के पते पर भेजा जा रहा हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news