रायपुर

आग में झुलसी महिला, मौत के चार महीने बाद पति गिरफ्तार
01-Jul-2022 5:28 PM
आग में झुलसी महिला, मौत के चार महीने बाद पति गिरफ्तार

रायपुर, 1 जुलाई। नायकाबांधा गांव में फरवरी महीने की 22 तारीख को आत्मदाह करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी की है। आरोप है कि चरित्र संदेह के विवाद में पत्नी ने खुद को आग के हवाले कर लिया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। मृतिका के गंभीर आरोप लगाने के बाद जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 306 के तहत जुर्म दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया। अभनपुर थाना जांच अधिकारी मनीष बाजपेयी ने घटनाक्रम के बारे में पुष्टि की। जांच अधिकारी ने बताया गांव में रहने वाली रेवती आगरे ने 22 फरवरी को अपने घर में आग लगाकर आत्मदाह की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में परिजनों के द्वारा पति के खिलाफ आरोप दर्ज कराने पर जांच पड़ताल शुरू की। मृतिका के तीन बच्चे हैं उनका भी बयान लिया गया। जांच के वक्त खुलासा हुआ कि आरोपी पति बीरबल आगरे द्वारा आए दिन महिला को परेशान किया जाता था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news