रायपुर

विष्णुदेव अपने गिरेबान में झांक कर बताये भाजपा राज में महिलाओं की स्थिति क्या थी?
05-Jul-2022 9:44 PM
विष्णुदेव अपने गिरेबान में झांक कर बताये भाजपा राज में महिलाओं की स्थिति क्या थी?

रायपुर, 5 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। यहां किसी भी तरह का कोई अपराधी बच नहीं सकता। किसी भी घटना के आरोपी जल्द से जल्द कानून की गिरफ्त में होते हैं। जांजगीर चांपा जिले में दुष्कर्म और हत्या की वारदात अक्षम्य है। ऐसी घटना के आरोपी कोई हो उनको बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर जल्द से गिरफ्तार किया है। कानून से बड़ा कोई अपराधी नहीं हो सकता। भाजपा के राज में तो ज्ञात अपराधी भी खुले आम घूमते थे। भाजपा ने पंद्रह साल तक जंगल राज चलाया। महिलाओं के लिये जीवन जीने के लिये भय मुक्त वातावरण देना कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है।

ठाकुर ने कहा कि विष्णुदेव अपने गिरेबान में झांक कर बताये कि भाजपा राज में गायब छत्तीसगढ़ की हजारों बेटियां कैसे गायब हो गयी। वे बतायें की भाजपा के राज में झलियामारी जैसे कांड क्यों होते थे, खलको जैसी घटनाएं किसके संरक्षण में होती थीं? भाजपा राज के मुख्यमंत्री रमन सिंह के ओएसडी किसके संरक्षण में नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर बलात्कार कर रहे थे, भेद खुला तो पीड़िता बच्ची के परिवार तक का अपहरण कर लिया। जिनका ऐसा चरित्र, चाल और चेहरा सामने आ चुका है, वे दुष्कर्म की वारदात पर राजनीति कर रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news