महासमुन्द
अरेकेल की महिलाओं ने पकड़ा अवैध शराब
07-Jul-2022 2:49 PM
महासमुंद, 7 जुलाई। अरेकेल गांव की महिलाओं ने गांव में अवैध शराब पकड़ा है। जानकारी मिली है कि यहां की महिलाओं ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला है। अरेकेल गांव में कई वर्षों से अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत गांववासियों द्वारा बसना पुलिस को दी जा रही थी। परंतु अवैध शराब विक्रेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इस हफ्ते महिलाओं ने खुद अवैध शराब पर रोक लगाने के लिएगांव वालों को चेतावनी दी थी।