महासमुन्द

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, नपा ने की छापामार कार्रवाई
08-Jul-2022 3:07 PM
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, नपा ने की छापामार कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 जुलाई।
एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के 6 दिन बाद प्रशासन की नींद खुली और कार्रवाई की गई। अधिकारी-कर्मचारियों न  गुरूवार को नगर क्षेत्र के छोटे-बड़े दुकानदारों और व्यापारियों के यहां छापामार कार्रवाई की। सीएमओ आशीष तिवारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ो अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के तहत शहर के आमबाजार, अपना मार्केट से प्रतिबंधित प्लास्टिक, डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए हैं।

स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श ने बताया कि प्रशासन ने 5 किलो से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन व दर्जनों प्लास्टिक गिलास के पैकेट जब्त किए हैं। सीएमओ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि शासन की मंशा के अनुसार प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलता रहेगा। दुकानदार और व्यापारी इस कार्रवाई से बचने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह बंद कर दें। पॉलीथिन पकड़ो अभियान में स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक नीतू प्रधान आदि थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news