महासमुन्द
महासमुंद, 8 जुलाई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम जंघोरानाला ठाकुरदिया रोड की बताई जा रही है। हादसा बुधवार देर शाम को घटित हुई है। मृतक ग्राम खपराखोल का निवासी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम खपराखोल निवासी रूपेश सिन्हा अपनी बाइक से पिथौरा गया था। काम होने के बाद वह घर वापस लौट रहा था। जैसे ही ग्राम जंघोरा के पास ठाकुरदिया रोड के पास रात 7.30 बजे पहुंचा, उसी समय अज्ञात वाहन पीछे से तेज रफ्तार आई और बाइक को टक्कर मार दी। घायल को शासकीय अस्पताल पिथौरा भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं ग्राम घोड़ारी निवासी अतीश अपने दोस्त लक्ष्मण निषाद की बाइक को लेकर 1 जुलाई को महासमुंद गया था।
शाम 7 बजे वापस गांव आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग 353 घोड़ारी पुल के नीचे कार क्रमांक सीजी 06 जीवी 7943 के चालक राजा साहू ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया गया है।