महासमुन्द
महासमुंद, 11 जुलाई। जिला मुख्यालय महासमुंद के जगत विहार कॉलोनी में कल रविवार को हरियर छत्तीसगढ़ योजना के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महासमुंद विधायक व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, डीएफओ पंकज राजपूत, पार्षद शोभना यादव, भूपेंद्र चंद्राकर शामिल हुए।
कार्यक्रम में अतिथियों ने पौधे लगाए और इसे सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड भी लगाया। उपस्थित सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में आप व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन, संजय यादव, कादिर चौहान, नुरेन्द्र चंद्राकर, एलके पाणिग्रही, अमन चंद्राकर, हरीकृष्ण भार्गव, रुपेश कन्नौजे, अशोक साहू, मनीष चंद्राकर, टेनु राम साहू, धीरेन लोणारे, एसपी ध्रुव, मानिक राम साहू, आशीष वर्मा, पूनम चंद्राकर, दूसन साहू, सूरज चंद्राकर, भारत साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, किशोर शुक्ला, खेमराज साहू, मंजू चंद्राकर, पुष्पलता भार्गव, मीनाक्षी चंद्राकर, हेमलता साहू, डाली साहू, जया लोनारे, पम्मी चंद्राकर,मीणा पाणिग्रही मौजूद थे।