महासमुन्द

पुरानी कृषि मंडी में किसान उपभोक्ता बाजार के साथ ही कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर निर्माण का भूमिपूजन
12-Jul-2022 2:54 PM
पुरानी कृषि मंडी में किसान उपभोक्ता बाजार के साथ ही कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर निर्माण का भूमिपूजन

संसदीय सचिव ने कृषि उपज मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जुलाई।
पुरानी कृषि मंडी में किसान उपभोक्ता बाजार के साथ ही कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इसके लिए 5करोड़ 13 लाख 17 हजार की  स्वीकृति मिली है। कल सोमवार को पुरानी कृषि उपज मंडी में किसान उपभोक्ता बाजार के साथ ही कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर निर्माण  के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने कृषि उपज मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को
पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसमें अध्यक्ष हीरा बंजारे, उपाध्यक्ष गोविंद साहू, सदस्य थनवार यादव, चमन सिन्हा, आलोक नायक व जब्बर चंद्राकर शामिल हैं।

शपथ के बाद संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने किसान हित में काम करने की बात कहते हुए सभी पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की  कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, बीज  अनुसंधान समिति छग के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, सरपंच संघ अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, मंडी उपाध्यक्ष गोविंद साहू, सदस्य थनवार यादव, चमन सिन्हा, आलोक नायक, जब्बर चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, सुखदेव साहू, संजय शर्मा, ब्रिजेन हीरा बंजारे, पारस चोपड़ा, ममता  चंद्राकर व गजाधर निषाद मौजूद थे।

भूमिपूजन के बाद संसदीय सचिव ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद किसान यहां अपनी ताजी सब्जियां व फल बेच सकेंगे। किसान उपभोक्ता बाजार में आंतरिक सीमेंट कांक्रीट रोड, बाउंड्रीवाल निर्माण, दो स्थानों पर मुख्य प्रवेश द्वार, सुलभ शौचालय, कार्यालय भवन के साथ ही जल की व्यवस्था रहेगी। कृषि आदान सह व्यावसायिक परिसर में शेंडीशाप का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोडार बांध की 80 फीसदी से अधिक नहरों में लाइनिंग का काम पूरा हो गया है। सिंचाई के लिए टेल एरिया तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा व सिंचाई व्यवस्था को दुरूस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवनलाल चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, विक्रम महिलांग, चमन चंद्राकर, सचिन गायकवाड़, खिलावन साहू, राशि महिलांग, राधेश्याम ध्रुव, हुलासगिरी गोस्वामी, कपिल साहू, पं रूपेंद्र त्रिपाठी, गौरव जानी चंद्राकर आदि मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news