राजनांदगांव

माहभर होगी भगवान महादेव की आराधना
13-Jul-2022 3:16 PM
माहभर होगी भगवान महादेव की आराधना

जलाभिषेक करने कांवरिये कल से करेंगे जयकारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 जुलाई।
सावन माह के प्रारंभ होते ही कल 14 जुलाई से माहभर भगवान महादेव की आराधना जिलेभर के मंदिरों व देवालयों में होगी। वहीं कांवरिये जलाभिषेक करने के साथ ही भगवान भोलेनाथ की जयकारा भी करेंगे। बोल बम के जयकारे से पूरा महीना भक्तिमय होगा। वहीं मंदिरों में स्थित शिवलिंगों का कांवरिए जलाभिषेक भी करेंगे। शिवालयों में कांवरियों में जल लेकर शिवलिंगों का पारंपरिक रूप से अभिषेक करेंगे। इसी के साथ ही सावन महीने में हर दिन विविध धार्मिक आयोजन भी होंगे। घरों में जहां भगवान भोलेनाथ की पौराणिक गाथाओं से प्रवचन के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

वहीं मंदिरों में भी भक्ति पर आधारित ज्ञानवर्धक विचार पुजारियों द्वारा दिए जाएंगे। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगने की उम्मीद के आधार पर तैयारी शुरू कर दी गई है। साल दर साल भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए युवतियों के साथ युवकों में भी रूचि बढ़ी है। सावन महीने को भक्ति की लिहाज से बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की आराधना के लिए यह महीना सबसे पवित्र होता है, इसलिए माहभर घरों से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थलों में भगवान शिव की स्तुतिगान होती रहती है। इधर शहर के बड़े शिवालयों में तैयारी शुरू हो गई है। कल 14 जुलाई से सावन मास शुरू हो रहा है।

सावन महीने को तप और उपवास के लिए भी जाना जाता है। खासतौर पर युवतियां और महिलाएं कठिन व्रत रखकर परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। मंदिरों में सुबह और शाम महिला और युवतियों की तादाद ज्यादा होती है। उधर उपवास रखने के साथ महिलाएं भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से धार्मिक व्याख्यानों को सुनने मंदिरो में जुटती है। सावन महीने में हुए धार्मिक घटनाक्रमों को सुनने के साथ महिलाएं आपस में भक्ति में लीन होती है। महिला और युवतियों की वजह से भक्तिमय वातावरण अलग अंदाज में दिखाई देता है। सावन मास कल से शुरू होने के साथ ही देवालयों व मंदिर समिति व भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
इसके साथ ही मंदिरों के सामने दुकान लगाने वाले लोग भी सावन मास को लेकर दुकान लगाने की तैयारियों में है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news