राजनांदगांव

जिले का प्रथम स्नातक संगीत महाविद्यालय शुरू
19-May-2024 3:13 PM
जिले का प्रथम स्नातक संगीत महाविद्यालय शुरू

राजनांदगांव, 19 मई। छत्तीसगढ़ एवं जिले का प्रथम स्नातक संगीत महावद्यिालय प्रारंभ हो गया। संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह के प्रपौत्र राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी शुभकामनाएं दी। संस्था के तुषार सिन्हा ने उक्त जानकारी देते बताया कि गत् दिनों राजनांदगांव आगमन पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं रायगढ़ नरेश राजा चक्रधर सिंह महराज के प्रपौत्र राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह से सौजन्य मुलाकात कर संस्था के संस्थापक डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने संस्था के कार्यों से अवगत कराया। 

राज्यसभा सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी शुभकामनाएं दी और चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र राजनांदगांव जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य में राजा चक्रधर सिंह के स्मृति में स्थापित प्रथम स्नातक संगीत महाविद्यालय 2024-2025 से बीपीए (बैचलर ऑफ परफार्मिंग आर्ट) की पढ़ाई प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ प्रशासन की प्रशंसा करते राजनांदगांव वासियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने दी।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news