महासमुन्द

13 सडक़ों के निर्माण के लिए मिली आठ करोड़ 65 लाख 41 हजार की स्वीकृति
13-Jul-2022 3:33 PM
13 सडक़ों के निर्माण के लिए मिली आठ करोड़ 65 लाख 41 हजार की स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 जुलाई।
मुख्य मार्ग से ग्राम मुढ़ैना तक सडक़ निर्माण के लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के 13 सडक़ों के निर्माण के लिए आठ करोड़ 65 लाख 41 हजार की स्वीकृति मिली है। इस पर ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए संसदीय सचिव का आभार जताया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से ग्राम मुढ़ैना तक पहुंच मार्ग के जर्जर होने के कारण लंबे समय से ग्रामीण इस दिशा में मांग कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने ग्राम मुढ़ैना तक सडक़ निर्माण के लिए शासन का ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर सडक़ निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख 20 हजार की स्वीकृति मिली है।

इसी तरह संसदीय सचिव चंद्राकर की पहल पर दो करोड़ 85 लाख 25 हजार की लागत से झलप रोड से ग्राम पथर्री तक, दो करोड़ 9 लाख 99 हजार की लागत से ग्राम नरतोरा से भटगांव तक, 33 लाख 72 हजार की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम भावा तक, 35 लाख 62 हजार की लागत से ग्राम तुरेंगा से कोलपदर तक, 18 लाख 25 हजार की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम नवागांव तक, 23 लाख 64 हजार रुपए की लागत से ग्राम सिरगिड़ी तक, 24 लाख 68 हजार की लागत से ग्राम अमोरा से कछारडीह तक, 31 लाख 87 हजार की लागत से ग्राम भोरिंग से कुकराडीह तक, 24 लाख 56 हजार रुपए की लागत से झलप रोड से ग्राम गोड़पाली तक, 19 लाख चार हजार रुपए की लागत से सिरपुर मेन रोड से पासीद तक, 28 लाख 59 हजार रुपए की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम डूमरपाली तक व 13 लाख रुपए की लागत से ग्राम जामपाली तक सडक़ निर्माण की स्वीकृति मिली है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news