महासमुन्द

महासमुंद : साढ़े 63 हजार ने लिया खेती किसानी के लिए सहकारी बैंकों से ऋण
13-Jul-2022 4:31 PM
महासमुंद : साढ़े 63 हजार ने लिया खेती किसानी के लिए सहकारी बैंकों से ऋण

341 करोड़ का ऋण वितरण करने का लक्ष्य पूरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 जुलाई।
खरीफ  सीजन के लिए जिले के 63 हजार 655 किसानों ने खेती किसानी के लिए जिले के सहकारी बैंकों ऋण लिया है।
इन किसानों को माह सितंबर तक खेती किसानी के लिए ऋण का वितरण किया जाएगा। इस बार किसानों की संख्या अधिक है। ये किसान नगदी,  खाद व बीज सहकारी बैंकों के माध्यम से लिए हैं। इन किसानों को शून्य प्रतिशत दर पर सरकार खेती किसानी के लिए देती है। इसके बाद जब  धान बिकता है तो राशि ऋण की राशि काटकर शेष राशि जमा करती है।

जिला सहकारी बैंक से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 63 हजार 655 किसानों को 276 करोड़ रुपए का ऋण वितरण किया गया है। मांग अनुरूप किसानों को ऋण का वितरण किया जा रहा है। 341 करोड़ रुपए तक वितरण का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन में  सितंबर तक कर्ज का वितरण खेती किसानी कार्य के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जाता है। कर्ज लेने के बाद इसकी वसूली  किसानों से 15 मार्च तक होती है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अफसर एनके ठाकुर के मुताबिक इस साल 341 करोड़ रुपए का ऋण वितरण  करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वर्तमान में लक्ष्य से अभी दूर है, लेकिन सितंबर तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। किसानों को जरूरत पड़ रही है, उसी प्रकार ऋण का वितरण कर रहे हैं। किसानों को दिक्कत न हो इसलिए सोसाइटियों से ऋण दे रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news