महासमुन्द

नेहरू युवा केंद्र का विश्व जनसंख्या दिवस पर वेबीनार
13-Jul-2022 7:01 PM
नेहरू युवा केंद्र का विश्व जनसंख्या दिवस पर वेबीनार

महासमुंद, 13 जुलाई। नेहरू युवा केंद्र महासमुंद द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस 2022 पर वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो सत्रों का आयोजन किया गया। पहला सत्र जिला युवा अधिकारी अदनान पॉल ने लिया। जिसमें उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस वर्ष 2022 वर्ष के विषय के

बारे में चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने अधिक जनसंख्या के कारण बढ़ती चिंताओं के बारे में भी चर्चा की। इसमें खपत में वृद्धि के कारण संसाधनों की कमी, वनों की कटाई, पर्यावरण का क्षरण, जलवायु परिवर्तन, संघर्ष और युद्ध, बेरोजगारी, महंगाई, पानी की कमी, अपर्याप्त आवास शामिल थी।

उन्होंने कहा कि जागरूक होकर और जागरूकता पैदा करके युवा इस समस्या को दूर करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। दूसरे सत्र का संचालन डॉ आर के परदल पूर्व सीएमएचओ द्वारा किया गया।

उन्होंने परिवार नियोजन, इसके तथ्यों पर ध्यान केंद्रित किया और बताया कि परिवार नियोजन

के माध्यम से अधिक टिकाऊ भविष्य बनाने में युवा कैसे भूमिका निभा सकते हैं, इससे संबंधित लाभ, गलत सूचना के बारे में जानकारी दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news